Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगितायें



विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगितायें
बस्ती, 26 अप्रैल।
विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह 2026 के समापन अवसर पर हरित भारत एवं युवा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में युवा चेतना पुस्तकालय में गोष्ठी, विज्ञान व्याख्यान, ओपन हाउस क्विज और आर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और पर्यावरण प्रेमियों ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राघवेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” है, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए युवाओं और बच्चों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की जरूरत है।


विशिष्ट अतिथि पर्यावरण मित्र अजीत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक सोच और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष विज्ञान व्याख्यान में संजय कुमार गौतम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़े वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर डॉ. अमितावा सेन गुप्ता के “अंटार्कटिका की खोजः श्वेत महाद्वीप की यात्रा” विषय पर आधारित अनुभव साझा किए। 


उन्होंने अंटार्कटिका में हो रहे वैज्ञानिक अनुसंधानों, जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त की। बबिता गौतम ने कहा कि पृथ्वी आज जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जोड़ना बेहद जरूरी है। संस्था के अध्यक्ष सत्यदेव ने कहा कि संस्था लगातार बच्चों और युवाओं में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 


उन्होंने सभी से प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित ओपन हाउस क्विज और आर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने “स्वच्छ पृथ्वी, हरित पृथ्वी”, “जल संरक्षण”, “ग्लोबल वार्मिंग” और “प्रकृति बचाओ” जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभागियों में रिपुंजय पांडे, राजवीर सिंह, सौम्या कनौजिया, साक्षी आजाद, साजिदा खातून, तान्या मौर्य, अंशु मौर्य, अक्षत पांडे, पलक कनौजिया, प्रतीक पांडे, कुणाल पांडे, देवांश मिश्रा, प्रांजल पांडे, जया दुबे, मानवी तिवारी, महिमा तिवारी, मेहक तिवारी, आयुष पांडे, अन्नू तिवारी, अनन्या तिवारी, आदर्श तिवारी, अदम्य, तुलिका एवं हर्ष प्रमुख रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad