Gonda news: चोर का पीछा कर रहे
जीआरपी सिपाही का दोनो पैर कटा
यूपी डेस्कः गोंडा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध चोर को पकड़ने के चक्कर मे जीआरपी सिपाही आकाश सिंह चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट आ गये। उनके दोनो पैर कट गये। लखनऊ के केजीएमयू मे उनका इलाज चल रहा है जहां हांलत गंभीरबताई गई है। दरअसल मंगलवार देर शाम संदिग्ध चोर को पूछताछ के लिए जीआरपी गोंडा रेलवे स्टेशन लाया गया था।
देर रात चोर वहां से भाग निकला। उसे पकड़ने के चक्कर में जीआरपी सिपाही आकाश सिंह चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट आ गए, जिसमें आकाश सिंह के दोनों पैर कट गए। घायल आकाश सिंह लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण ने आकाश सिंह की तत्काल आर्थिक सहायता के लिए एक लाख रुपये भिजवाए हैं। आईजी रेलवे रामकृष्ण भारद्वाज ने आकाश के परिजनों को धनराशि सौंपी।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आकाश सिंह के बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। हिरासत से भागे आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरक्षी आकाश सिंह आरोपी को हिरासत में लेकर थाने जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी सिपाही का हाथ छुड़ाकर ट्रेन में चढ़ने लगा। आरक्षी ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया। लेकिन वे ट्रेन की चपेट में आ गए और उनके दोनों पैर कट गए। वह मऊ जिले के रहने वाले हैं।












Post a Comment
0 Comments