Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गाजीपुर मे विश्वकर्मा समाज की बेटी के साथ दुष्कर्म, बस्ती मे ज्ञापन देकर किया न्याय की मांग



गाजीपुर मे विश्वकर्मा समाज की बेटी के साथ दुष्कर्म,
बस्ती मे ज्ञापन देकर किया न्याय की मांग

बस्ती।
गाजीपुर जनपद के करण्डा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ बलात्कार के बाद शव को गंगा नदी में फेंक देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ शर्मा और द अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा जिलाध्यक्ष चौथीराम के नेतृत्व में पदाधिकारियों और विश्वकर्मा समाज के लोगों ने राज्यपाल को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।


राज्यपाल को भेजे 6 सूत्रीय ज्ञापन में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के ऊपर हुये हमले के दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किये जाने, निशा विश्वकर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाये जाने, निशा विश्वकर्मा के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिलाये जाने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आशु के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने, सीओ सिटी और थानाध्यक्ष करण्डा सहित लापरवाही बरतने वाले सम्बंधित पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किये जाने आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन सौंपने के बाद अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ शर्मा ने कहा कि न्याय न मिला तो विश्वकर्मा समाज चुप नहीं बैठेगा और आन्दोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से हरेश्याम विश्वकर्मा, राम अचल शर्मा, उदयराज विश्वकर्मा, ब्रम्हानन्द शर्मा, श्रीप्रकाश शर्मा, कपिलदेव विश्वकर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग और पदाधिकारी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad