Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बीडीए की मनमानी, डीएम से की शिकायत



बीडीए की मनमानी, डीएम से की शिकायत
बस्ती, 27 अप्रैल।
विकास प्राधिकरण द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस के गाटा संख्या 77, 78 में बुल्डोजर चलवाकर चिन्हीकरण को ध्वस्त करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के जयपुरवा निवासी  सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने बैनामाशुदा जमीन के रक्षा की मांग किया है।


डीएम को दिये पत्र में सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा है कि उनर्की भूमि गाटा संख्या 77. 78 में स्थित है। बिना किसी नोटिस के 23 अप्रैल 2026 को बस्ती विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा अधिशासी अभियन्ता हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में उनकी जमीन पर बुलडोजर चलवाकर रखे गये ईट गिटट्टी को नुकसान पहुंचाया गया।  उन्होंने पूर्व में नोटिस देने की बात कही। जबकि उन्हें  कोई नोटिस नहीं दिया गया है। जिस नोटिस को उन्होंने मौके पर दिखाया वह गाटा संख्या 157/2, 157/3 से संबंधित है जिससे उनका का कोई सरोकार नहीं है।  सुरेन्द्र कुमार चौधरी  को भू-माफिया दिखाते हुए यह कार्यवाही की गयी जिससे उनकी छवि भी समाज में धूमिल हुई है।


पत्र में कहा गया है कि जब नोटिस गाटा संख्या 157/2, 157/3 के संबंध में थी तो उनके गाटा संख्या 77, 78 पर मनमानी तरीके से जो कार्यवाही की गयी है उस पर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाय। सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने लेआउट हेतु एक माह से बस्ती विकास प्राधिकरण में आवेदन कर रखा है। उनका आरोप है कि अवैध धन उगाही हेतु यह कार्यवाही की गयी है और आनन-फानन में बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा लेआउट की रसीद 24 अप्रैल .2026 को काट कर दी गयी है। जबकिउन्होर्ने एक माह पूर्व ही भुगतान सहित आवेदन किया था। सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने बैनामाशुदा जमीन के रक्षा की मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad