रूधौली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा
रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)। रुधौली पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्याम सुंदर (50 वर्ष), निवासी बरवा थाना रुधौली, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीमः जयप्रकाश मिश्रा, गोकरन पांडेय, धीरेंद्र दुबे, जय सिंह चौरसिया, अतुलेन्द्र पाल यादव व महिला आरक्षी पूनम यादव शामिल रहीं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संदेश साफ है कि अपराधियों की अब खैर नहीं है।












Post a Comment
0 Comments