Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Munderwa: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार



Munderwa: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, 12 अप्रैल।
मुंडेरवा थाने की पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सम्बन्ध मे स्थानीय थाने पर मुकदमा संख्या 39/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरिहरपुर वार्ड न01 थाना महुली जनपद संतकबीरनगर निवासी सिकन्दर शर्मा पुत्र बाबूलाल उम्र करीब 29 वर्ष के रूप मे हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह तथा आरक्षी सदानन्द सिंह का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad