बस्ती के नगर बाजार मे निकली जनाक्रोश रैली
बस्ती, 27 अप्रैल। लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम गिरने के विरोध में सोमवार को नगर बाजार में भाजपा ने महिला जनाक्रोश रैली निकाली। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम राना के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कड़ी धूप के बावजूद मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया। महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और भारत माता की जय का गगनभेदी नारा पूरे बाजार में गूंज उठा।
अपने अधिकारों की तख्तियां लिए महिलाओ का तेवर देखते ही बन रहा था। अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह प्रतिमा स्थल तिराहे पर पहुंच महिलाओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जला कर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री मीना पाण्डेय ने कहा कि विपक्षी दल देश में आम महिआओ को राजनैतिक भागीदारी देने के खिलाफ हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा और शिवानी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संसद और विधान सभा में लाकर आधी आबादी का सम्मान बढ़ाना चाहते हैं लेकिन विरोधी पार्टियां इसमें अडंगा लगा रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम परिसीमन के साथ लागू किया जाना चाहिए अन्यथा देश की महिलाएं सपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देंगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री प्रदीप निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.jpg)










Post a Comment
0 Comments