जमीनी विवाद मे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
जिला संवाददाता, सिद्धार्थनगर। 24 अप्रैल को जमीनी विवाद में लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदहमरवा निवासी राममिलन और धरनिहवा कुल्हुआ निवासी संदीप यादव के परिवार के बीच हुई मारपीट मे गंभीर रूप से घायल संदीप यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल संदीप का लखनऊ में चल रहा था। बीती रात संदीप यादव ने दम तोड़ दिया। शव घर आने के बाद परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने शव को लेकर लोटन चौराहा जाम कर लगभग 5 घंटे तक हंगामा किया। पुलिस के अथक प्रयास व सूझ -बूझ से समझाइश के बाद रास्ता चालू हुआ और राहगीरों ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
जमीनी विवाद मे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
April 30, 2026
0
Tags












Post a Comment
0 Comments