Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली बखिरा मार्ग पर बीच सड़क लटक रहा बोर्ड, हो सकता है हादसा



रूधौली बखिरा मार्ग पर
बीच सड़क लटक रहा बोर्ड, हो सकता है हादसा

रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)।
जनपद के रुधौली बखिरा मार्ग पर लापरवाही का एक मामला सामने आया है जहां नेशनल हाईवे पर लगा संकेतक बोर्ड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि इतने महत्वपूर्ण मार्ग पर यात्रियों पर मड़रा रहे खतरे की जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कई दिनों से यह बोर्ड टूटा हुआ पड़ा है।



अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। मौके पर पहुंचकर मीडिया टीम ने स्थिति का जायजा लिया और जिम्मेदारी निभाते हुए तत्काल उप जिलाधिकारी रुधौली मनोज प्रकाश एवं प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे को पूरे मामले से अवगत कराया। उप जिलाधिकारी रुधौली मनोज प्रकाश ने कहाः“मामला संज्ञान में आया है। संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश दिए गए हैं कि क्षतिग्रस्त बोर्ड को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए या हटाकर नया बोर्ड लगाया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad