Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हाईस्कूल, इण्टर की छात्रायें सम्मानित



हाईस्कूल, इण्टर की छात्रायें सम्मानित
कलवारी, बस्ती।
बहादुरपुर विकास खंड के चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर कॉलेज कलवारी में सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में छात्राओं के अभिभावक भी शामिल हुए। सोमवार को प्रबंधक अमित चौधरी व प्रधानाचार्या प्रतिमा चौधरी ने हाई स्कूल में शशि व इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में शालिनी तथा कला वर्ग में इकरा ने अपने-अपने कक्षा में टॉप किया है, प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया। 


प्रबंधक अमित चौधरी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 2026 के घोषित परिणाम में विद्यालय की छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का बल्कि अपने परिवार का नाम भी रोशन किया। विद्यालय परिवार को उन पर गर्व है। प्रधानाचार्या प्रतिमा चौधरी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय की हाई स्कूल में 99 प्रतिशत छात्राएं तथा इंटरमीडिएट में 98 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई है। हाई स्कूल में शशि ने 89.66 प्रतिशत अंक व इंटरमीडिएट में शालिनी यादव ने 86 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय को टॉप किया है। कला वर्ग में इकरा ने 81.6  प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 


इसके अलावा हाई स्कूल में दिलीप कुमार की दोनों बेटियां पलक तथा पायल, शिवांगी तथा कुमुद ने भी अच्छे अंक प्राप्त किया है। विश्वनाथ अग्रहरि की बेटी ईशा अग्रहरि ने हाई स्कूल तथा शाक्षी अग्रहरि ने इंटरमीडिएट में अच्छा अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है इनके अलावा इंटरमीडिएट की प्रज्ञा चौधरी, मोनू, अदीबा नाज, शशि कन्नौजिया, आराधना यादव, सुष्मिता, अंशिका गौतम ने भी अच्छा अंक प्राप्त किया है। इस मौके पर विनोद चौधरी, लल्लू राम मौर्य, जगवंत कुमार, कलावती, कमलावती, राजकुमार, बीना चौधरी, प्रेमनाथ चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक व अभिभावक तथा छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad