नारी शक्ति अधिनियम : विश्वासघात का बदला लेंगी महिलायें
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। भारतीय जनता पार्टी की एक पत्रकार वार्ता नारी शक्ति अधिनियम के सम्बन्ध में सोमवार को आयोजित की गयी। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया देश की महिलाएं विपक्ष से बदला लेंगी। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल व 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस, सपा, टी एम सी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने महिला विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता धर्म आधारित आरक्षण की संवैधानिक माँग कर भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने हेतु महिला विरोधी ताक़तों के ख़लिफ़ भाजपा दृढ़ता से जन जागरण चलाकर महिलाओं की लड़ाई लड़ेगी जब तक उनका हक उनको न मिल जाये।
भारतीय जनता पार्टी महिला सम्मेलन पद यात्रा कर रही है जिसमे देश की महिलाएँ शामिल हो रही हैं और विपक्ष की कड़ी आलोचना कर रही हैं और आने वाले समय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराने वालों को वोट की चोट से देश की आधी आबादी बदला लेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री रजनी तोमर, मुकेश भाटी, गीता सागर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।












Post a Comment
0 Comments