Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोयडा मे कम्पनी के डायरेक्टर समेत चार लोगों ने किया सुसाइड



नोयडा मे कम्पनी के डायरेक्टर समेत चार लोगों ने किया सुसाइड
नोएडा, उ.प्र.।
अलग-अलग घटनाओं में एक कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में सेक्टर 107 की एक सोसाइटी में एक कंपनी के निदेशक ने 22 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ल ने बताया कि 22वीं मंजिल पर अपने परिवार के साथ रह रहे सजल मेहरोत्रा (37) ने रविवार को नीचे छलांग लगा दी।


इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और परिचितों से पूछताछ कर पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। फेस -3 थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामूरा गांव में सुलभ गंगवार (23) ने बीती रात को फांसी लगा ली। 


उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। सेक्टर 63 के थाना प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि मुनी देवी (38) ने अपने घर पर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में रोशनी (28) ने फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad