Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bast: सर्विस लेन पर दर्जनों जानलेवा गड्ढे, दुर्घटना से पहले मरम्मत जरूरी



सर्विस लेन पर दर्जनों जानलेवा गड्ढे, दुर्घटना से पहले मरम्मत जरूरी
बस्ती, 10 मई।
शहर से बाहर निकलकर अमहट पुल से फुटहिया चौराहा जाने के लिये बनाये गये सर्विस लेन मे दर्जनों जानलेवा गड्ढे हो गये हैं। राहगीर जान जोखिम मे डालकर यात्रा कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रात मे होती हैं क्योंकि यहां प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। गड्ढे काफी पुराने हैं। राहगीरों का कहना है कि महीनो से ये गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।



लेकिन ये जिम्मेदारों को नही दिखाई दे रहे हैं। सड़क की मरम्मत किसी भयानक दुर्घटना के बाद होगी या अफसर संवेदनशीलता दिखाते हुये समय रहते कार्य करवा दिया जायेगा, यह वक्त बतायेगा। मीडिया दस्तक न्यूज द्वारा खबर प्रकाशित करने का उद्देश्य ये है कि प्रशासन समस्या को सज्ञान लेकर समय रहते इसे निस्तारित कराये। याद रहे यात्रियों का जीवन बहुमूल्य है, इससे पहले कि कोई दुर्घटना मे अपनी जांन गंवा दे या गंभीर रूप से घायल हो जाये त्वरित कार्यवाही अपेक्षित है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad