Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 40 करोड़ की जमीन से हटवाया अतिक्रमण



ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने
40 करोड़ की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र ननवा का राजपुर में अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया। लगभग 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर लगभग 40 करोड़ रुपये की जमीन को प्राधिकरण ने अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस कार्यवाही से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई है।


प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। ननवा का राजपुर गांव ग्रेटर नोएडा में अधिसूचित है। गांव के खसरा नंबर 156 व आसपास की जमीन पर कालोनाइजर भूखंड काट रहे थे। कुछ जगहों पर चारदीवारी व कमरे भी बना दिए गए थे। प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्र में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अन्यथा उनकी गाढ़ी कमाई अवैध कालोनी में फंस सकती है। इस संबंध में प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए के सिंह ने बताया कि ननवा का राजपुर के खसरा नंबर 156 व आसपास की जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad