Basti: राहगीरों से लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, 16 मई। पैकोलिया थाने की पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियक्तों के पास से नगदी, पर्स, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गये हैं। घटना 15 मई की एमपीएस स्कूल के पास की है। पूरा पैकोलिया में घर जा रहे दो व्यक्तियों से अज्ञात बदमाशों ने रुपया और पर्स छीन लिया था।
इस संबंध में पैकोलिया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 मई की रात बैरियहवा मोड़ के पास से नीरज पाण्डेय और सुशील पाण्डेय उर्फ माइकल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पूरा पैकोलिया के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से एक पर्स, कुल 1500 रुपये नगद, एटीएम कार्ड, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और विकलांग प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी पैकोलिया अजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











Post a Comment
0 Comments