Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुण्डेरवां का अमृत हॉस्पिटल सील, इलाज मे लापरवाही का आरोप



मुण्डेरवां का अमृत हॉस्पिटल सील, इलाज मे लापरवाही का आरोप
बस्ती, 15 मई।
मुण्डेरवां कस्बे मे स्थित अमृत हॉस्पिटल को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम ने सील कर दिया। इससे पूर्व थाना क्षेत्र के लोहदर गांव की एक महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को बस्ती कांटे मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया और अस्पताल पर लापरवाही पूर्वक इलाज का आरोप लगाते हुये त्वरित कार्यवाही का दबाव बनाया। जनाक्रोश को देखते हुये तीन थानों की पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जानकारी मिलते ही सीओ रूधौली और सीएमओ भी पहुंचे। 



स्थानीय लोगों ने बताया कि लोहदर गांव निवासी रोशनी के शरीर मे खुजलाहट होने पर उनके पति अनिल चौधरी अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर उसे मुंडेरवा में स्थित निजी अस्पताल लेकर रात सवा बारह बजे पहुंच। अस्पताल पर स्वास्थ्य कर्मी ने महिला को दो तीन इंजेक्शन लगाए। पति का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद ही रोशनी के मुंह से झाग निकलने लगा। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुंरत क्रिटिकल केस बता कर बस्ती ले जाने को कहा। अनिल ने उसे किसी तरह मोटरसाइकिल पर बैठाया और बस्ती लेकर जा रहा था कि ओड़वारा के पास उसकी मृत्यु हो गई।


लोगों का आक्रोश देखते हुये सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने मामले मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। काफी मान मनौव्वल के बाद परिजन मान गये और पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर शांति है ला एण्ड ऑर्डर का कोई इश्यू नही है। जानकारी मिली है कि लोहदर गांव की एक महिला एलर्जी से परेशान थी, उसे इलाज हेतु अस्पताल में लाया गया था। इलाज के उपरांत गंभीर स्थिति होने पर डाक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया।, 




Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad