Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पाक्सो एक्ट मे फंसाने की धमकियों से परेशान युवक ने की आत्महत्या, 4 के खिलाफ केस दर्ज

 



पाक्सो एक्ट मे फंसाने की धमकियों से
परेशान युवक ने की आत्महत्या, 4 के खिलाफ केस दर्ज
बस्ती, 15 मई। रुधौली थाना क्षेत्र के बरगदहिया गांव निवासी विशाल जायसवाल ने पाक्सो एक्ट मे फंसाने की धमकियों से परेशान होकर 27 जनवरी 2026 को फांसी लगाकर जान दे दिया था। इस मामले मे न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश किये जाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


विशाल नसीबगंज चौराहे पर समीम खान के मकान में किराए का कमरा लेकर करीब एक साल से चाय की दुकान चला रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके मामा श्याम बहादुर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विशाल की विशाल और ज्योति के बीच संबंध थे। बाद में ज्योति, पुष्पा और राजेश ने मिलकर विशाल पर पैसे देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रुपये न देने पर उसे पाक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई। विशाल ने इन धमकियों के बारे में अपने मामा को फोन पर भी बताया था। मानसिक दबाव और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर विशाल ने 27 जनवरी 2026 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। न्यायालय के आदेश पर रुधौली पुलिस ने मुकेश, ज्योति, पुष्पा और राजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad