Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे चौकी इंचार्ज व दो आरक्षियों पर गिरी गाज



बस्ती मे चौकी इंचार्ज व दो आरक्षियों पर गिरी गाज
बस्ती, 01 मई।
जिले में एक अधेड़ की तेजाब पिलाकर हत्या किये जाने के मामले में कार्यवाही न करने, लापरवाही बरतने और रिश्वत मांगने के आरोप मे तेज तर्राक कप्तान ने चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह, आरक्षी काशीनाथ पाण्डेय एवं आरक्षी राहुल सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं।


मामला छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर टोला कुचुनपुरवा का है। यहां गया प्रसाद वर्मा (50)़ की तेजाब पिलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों राजन, कृष्णा, सौरभ और भल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी शंकरपुर (कुचुनपुरवा) के निवासी हैं। मृतक के पिता राम सुजग वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार, पड़ोसी राजन से पुरानी रंजिश चल रही थी। 28 अप्रैल को विवाद के बाद आरोपियों ने गया प्रसाद को दौड़ाकर पकड़ा और तेजाब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। बुधवार को रमहटिया गांव के पास एक खेत में अधजली अवस्था में शव बरामद हुआ था। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad