Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खलीलाबाद मे छात्रों ने रैली निकालकर जनगणना के प्रति जागरूक किया



खलीलाबाद मे छात्रों ने रैली
निकालकर जनगणना के प्रति जागरूक किया

संत कबीर नगर 30 अप्रैल।
अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जय प्रकाश के निर्देशन में जनपद के हीरालाल इंटर कॉलेज के स्काउट्स गाइड्स, एनसीसी के बच्चों एवं स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय जनगणना जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ के नेतृत्व मे रैली निकाली गई।


जनगणना जागरूकता रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद्र नाथ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। स्काउट गाइड टीम, एनसीसी के बच्चों एवं स्कूली बच्चों के साथ शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षक जनगणना जागरूकता रैली में शामिल होकर आम जन मानस को भारत की जनगणना-2027 के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान समस्त नागरिकों को अवगत कराया गया कि भारत की जनगणना-2027 के क्रम में निर्धारित अवधि 07 मई 2026 से 21 मई लिंक https://se.census.gov.in/ के माध्यम से की जा सकती है। प्रथम चरण मे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण- जनसंख्या की गणना एवं जाति जनगणना संपन्न कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से जनगणना में सहयोग करने की अपील किया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad