Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हरैया के भदासी मे नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा



हरैया के भदासी मे नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा
हर्रैया (बस्ती)।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 मंगल पाण्डेय नगर भदासी में चल रही नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में व्यास पं हरिओम कृष्ण जी महाराज ने पूतना उद्धार एवं बकासुर वध का वृतांत सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की जन्म व बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। नग्न स्नान को अशुभ बताते हुए उन्होंने बताया कि गोपियों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने यमुना किनारे वस्त्र चोरी की लीला रची व कालिया मर्दन को सांस्कृतिक कुरीति समाप्त करने वाले भगवान के संदेश से श्रोताओं को अभिभूत किया। 


उन्होंने कहा कि भगवान ने कालिया नाग के कालीदह कुंड को विषाक्त कर रहे जल प्रदूषण और नदियों के उत्थान को लेकर भी संदेश दिया। कहा कि किसी भी परिस्थिति में हम जल, वन और गोधन को क्षति नहीं पहुंचा सकते क्योंकि इनके बिना प्राणी मात्र का जीवन संभव ही नहीं है। यही भगवान कृष्ण का हम सभी प्राणी मात्र के लिए संदेश है। मुख्य यजमान नित्यानंद पांडेय एवं शशिबाला पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजा किया गया। 


इस मौके पर पंडित चंद्र शेखर तिवारी, पं केशव प्रसाद पाण्डेय, पूर्व प्रधान शिव नारायण पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, सभासद प्रतिनिधि रमाकांत पांडेय, सुधाकर पाण्डेय, बेनीमाधव तिवारी, वेद प्रकाश ब्रह्मानंद पाण्डेय, दयानंद पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, सचिन, बिपिन, बटुकनाथ पाण्डेय, प्रफुल्ल राघवेंद्र पाण्डेय, सियाराम पाण्डेय, एडवोकेट श्यामाकांत पाण्डेय, देवी सेवक पाण्डेय, दिलीप, रोहित, मोहित, पूजा, कृष्ण कुमारी, प्रीती, अन्नू सहित तमाम श्रोता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad