Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल सुरेंद्रनगर कटरा में हुआ सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज का शुभारंभ



लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल सुरेंद्रनगर कटरा में
हुआ सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज का शुभारंभ

बस्ती, 10 मई।
रविवार को लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल सुरेंद्रनगर कटरा में शिक्षा नवाचार और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज का शुभारंभ किया गया। इसमें 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं के अंदर उत्साह व उनके चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी। 


परीक्षा के पश्चात संवाद स्थापित करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि इस परीक्षा से हम लोगों को एक नई दिशा मिलेगी जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमारा मार्ग प्रशस्त होगा। सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुमधुर फाउंडेशन का उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है क्योंकि, आज प्रतियोगी परीक्षाओं का ही दौर चल रहा है। इस टेस्ट सीरीज की विशेषताओं के बारे में बताते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अपर्णा सिंह ने बताया कि यह टेस्ट सीरीज प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित होगी जो विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए महीने में दो बार निशुल्क प्रदान की जाएगी। 


अब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एन .टी.एस.ई. ,जे.ई.ई.,नीट इत्यादि की तैयारी के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय में बच्चों के लिए एकेडमिक के साथ-साथ फाउंडेशन की कक्षाएं भी संचालित की जाएगी और समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करते हुए टेस्ट सीरीज के माध्यम से उनकी योग्यताओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही रैंक निकालकर अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज बच्चो के लिये वरदान साबित होगा। 


इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि लिटिल फ्लावर एक ऐसा संस्थान है जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। यह विद्यालय बस्ती के टॉप स्कूलों में से एक है। विद्यालय अपनी आधुनिक सुविधाओं, अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इस अवसर पर राजमणि वर्मा, वैभव पाण्डेय ,आनंद आर्या, मधु सिंह, प्रीति अस्थाना, साक्षी पांडे ,शशि पांडे, अर्पिता सिंह, श्रद्धा सिंह, रितिकेश, प्रवेश, आनंद आर्या, अभिषेक, अनूप बरनवाल, तपन घोष, संध्या तिवारी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad