Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आधुनिक सुविधाओं से युक्त ओपन जिम का हुआ भव्य उद्घाटन



आधुनिक सुविधाओं से युक्त ओपन जिम का हुआ भव्य उद्घाटन
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा के सेक्टर पचपन के बी-ब्लॉक में शनिवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त ओपन जिम का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों ने उपस्थित होकर इस नई स्वास्थ्य सुविधा का स्वागत किया। ओपन जिम का उद्घाटन सांसद डॉ. महेश शर्मा एवं विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया। 


कार्यक्रम में फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा फोनरवा महासचिव के. के. जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ओपन जिम जैसी सुविधाएं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। यह जिम बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सभी के लिए लाभदायक सिद्ध होगा तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगा। सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। 


उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्राधिकरण के सहयोग से सेक्टर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और यह ओपन जिम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष  सुदेश खोकर, श्रीमती राजरानी, अजय शुक्ला, अरुण शर्मा, श्रीमती मीरा सहित आरडब्ल्यूए की पूरी कार्यकारिणी एवं अनेक गणमान्य सेक्टरवासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सतनारायण गोयल एवं नीरज शर्मा ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad