पत्रकार साहिल को मातृ शोक,
एन.पी.सी. के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
बस्ती, 31 मई। बस्ती टुडे अखबार के संपादक अब्दुल करीम साहिल की 65 वर्षीय मां का आकस्मिक निधन हो गया। वे सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज चल रहा था। साहिल 5 भाई और तीन बहनें हैं, दो भाई बाहर रहकर रोगजार करते हैं। उनके पिता सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। साहिल को मातृ शोक होने पर नेशनल प्रेस क्लब के पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह एवं संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुये शोक संतृप्त परिवार को साहस प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों मे प्रमुख रूप से धनंजय श्रीवास्तव, नवनिधि पाण्डेय, संदीप गोयल, मनोज कुमार यादव, नीरज श्रीवास्तव, संतीश श्रीवास्तव, सुमित जायसवाल, राजकुमार पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव, रत्नेन्द्र पाण्डेय आदि शामिल हैं।
पत्रकार साहिल को मातृ शोक, एन.पी.सी. के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
May 31, 2026
0
Tags












Post a Comment
0 Comments