यूपी मे महंगी होगी बिजली,
फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बढ़ोत्तरी की तैयारी
यूपी डेस्कः पेट्रोल डीजल के बाद अब बिजली महंगी होने वाली है। जून महीने से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगेगा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने राज्य में 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है, जिसे जून महीने के बिल में जोड़कर वसूला जाएगा। जिस उपभोक्ता का बिजली बिल 100 रुपये आता है, उसे अब 110 रुपये का भुगतान करना होगा।
विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। राज्य में हो रही बिजली कटौती को लेकर विपक्ष ने सरकार से कई सवाल किए हैं। इन आरोपों का जवाब देते हुए सूबे के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली का कोई संकट नहीं है। उन्होंने बिजली विभाग की मौजूदा समस्याओं के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ववर्ती सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सपा सरकार के समय लगाए गए जर्जर तारों और खंभों की वजह से आज सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं।
ऊर्जा मंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान केवल 13,000 मेगावाट बिजली की सप्लाई होती थी और वे सिर्फ मैनपुरी तथा इटावा जैसे चुनिंदा जिलों को ही बिजली देते थे। इसके विपरीत, आज योगी सरकार 32,000 मेगावाट की रिकॉर्ड मांग को सफलतापूर्वक पूरा कर रही है। हकीकत ये है कि मथुरा मे लोग 24 घण्टे से बिजली के लिये परेशान हैं। जनता सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है और सिस्टम लाचार नजर आ रहा है।












Post a Comment
0 Comments