Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चोरी की तीन टेम्पो बरामद, चार अभियुक्त गिरफ्तार



चोरी की तीन टेम्पो बरामद, चार अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती, 03 मई।
नगर थाने की पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही मे पुलिस ने टेम्पो चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। अभियुक्तों के पास से चोरी के तीन टेम्पो बरामद किए गये हैं। यह गिरफ्तारी रविवार तड़के बेलाड़ी से मरवटिया जाने वाले तिराहे के पास हुई। पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल को थाना नगर क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया से टेम्पो चोरी की घटना दर्ज की गई थी। 


जांच के दौरान यह सामने आया कि थाना मुंडेरवा में दर्ज एक अन्य चोरी के मुकदमे से भी इस गिरोह के तार जुड़े हैं। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जितेंद्र गोंड, रवि, फारुख और शिवपुजन नामक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे रात के समय सुनसान जगहों से टेम्पो चोरी करते थे, उन्हें धक्का देकर स्टार्ट करते थे और बाद में बेचने की फिराक में रहते थे। ये टेम्पो फुटहिया चौराहा, सिसवा माफी और सिटी हॉस्पिटल दक्षिण दरवाजा से चुराए गए थे।


पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र गोंड पर विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अभियुक्तों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम को इसमें बड़ी सफलता मिली है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad