Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मंदिर के निकट मिली किराना दुकानदार की लाश, गला काटकर हत्या



मंदिर के निकट मिली किराना
दुकानदार की लाश, गला काटकर हत्या 

बस्ती, 03 मई।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव के समय माता मंदिर के निकट सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। कहा जा रहा है कि किसी ने युवक की हत्या कर लाश को वहां फेंक दिया। युवक की पहचान किराना दुकानदार मनोज तिवारी (45) के रूप में हुई है। 


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ हरैया ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर परीक्षण के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा और उसी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। घटना को लेकर इलाके मे तरह तरह की चर्चायें हैं। कुछ लोग लेनदेन को घटना का कारण बता रहे हैं तो कुछ दुकानदार के चरित्र पर भी सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल सच्चाई सामने आने तक कुछ कहना उचित नही होगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad