Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरयू नहर की पटरी धंसी, आवागमन बाधित



सरयू नहर की पटरी धंसी, आवागमन बाधित
रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)
क्षेत्र के कोहरा से हनुमानगंज जाने वाले मार्ग पर सरयू नहर की पटरी कटकर धंस गई है, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क के एक हिस्से के धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नहर किनारे की भूमि कटान के कारण सड़क कमजोर हो गई थी।


इसके चलते यह हादसा हुआ। मार्ग बाधित होने से आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा किसानों को भी खेतों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल मरम्मत कार्य कराकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad