Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कचहरी मे कौतूहल, रूपयों से भरा बैग ले भागा बंदर



कचहरी मे कौतूहल, रूपयों से भरा बैग ले भागा बंदर
यूपी डेस्कः
बुलंदशहर कचहरी मे जमीन की रिजस्ट्री कराने आये युवक का रूपयों से भरा बैग बंदर ने झपट्टा मारकर छीन लिया और पेड़ पर जा बैठा। युवक काफी हैरान परेशान था लेकिन लोग अपनी हंसी नही रोक पाये और कचहरी परिसर मे ठहाके गूंजने लगे। बैग मे 2 लाख रूपये रखे थे, सभी नोट 500 की थी।


बंदर नोट को हवा में उड़ाने लगा। कुछ ही मिनटों में परिसर के आसपास मौजूद लोग नोट बटोरने लगे और कुछ लोग वीडियो बनाने में जुट गए। घटना का 53 सेकेंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वह अधिवक्ता के चेंबर से निकलकर स्टांप वेंडर की ओर जा रहा था, तभी अचानक एक बंदर की नजर उसके बैग पर पड़ गई। बंदर को लगा कि बैग में खाने-पीने का कोई सामान होगा। इसी वजह से उसने युवक के हाथ से बैग छीन लिया और तेजी से पास के एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। 


युवक और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही रुपयों से भरा बैग बंदर के कब्जे में पहुंच चुका था। बंदर ने बैग खोलना शुरू किया। लेकिन बैग के अंदर खाने का सामान नहीं, बल्कि 500-500 रुपये की गड्डियां थीं। इसके बाद बंदर ने एक-एक करके नोट निकालने शुरू किए और उन्हें हवा में उछालने लगा। देखते ही देखते सैकड़ों नोट हवा में उड़ने लगे। हालांकि लोगों ने ईमानदारी का परिचय दिया इौर नोट इकट्ठा कर युवक को वापस कर दिया। जानकारी के मुताबिक 1 लाख 98 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। युवक का बड़ा आर्थिक नुकसान होने से बच गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad