Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मील का पत्थर साबित होगा जीडी गोयनका हेल्थकेयर



मील का पत्थर साबित होगा जीडी गोयनका हेल्थकेयर
बस्ती, 08 मई।
जिले में स्वास्थ्य, सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जीडी गोयनका हेल्थकेयर का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर हर्रैया के विधायक अजय सिंह के पुत्र यशोवर्धन सिंह के साथ ही मोहित मेहरा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अतिथि मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद में इस प्रकार की अत्याधुनिक स्वास्थ्य शिक्षा संस्थान की स्थापना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी, विशिष्ट अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संस्थान से रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। जीडी गोयनका हेल्थकेयर के सीईओ मोहित मेहरा ने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि ऐसे कुशल स्वास्थ्य सेवा कर्मियों का निर्माण करना है जो समाज में बदलाव ला सकें। 


उन्होंने कहा कि संस्थान का फोकस प्रैक्टिकल नॉलेज, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण पर रहेगा। इस अवसर पर यशोवर्धन सिंह ने अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि अकादमी युवाओं को उनके सपनों को साकार करने का मंच प्रदान करेगी, उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर करियर को आकार दे रहे हैं और आने वाले कल का निर्माण कर रहे हैं। इस दौरान संजय चौधरी, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, ऐश्वर्य राज सिंह, अंकुर वर्मा और राना दिनेश प्रताप सिंह, पं सरोज मिश्र, युवा नेता अभिजीत सिंह, नगेंद्र पाल, प्रदीप पटेल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए जिले के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad