Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुरादाबाद मे एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, नार्मल डिलिवरी से डाक्टर भी हैरान



मुरादाबाद मे एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया,
नार्मल डिलिवरी से डाक्टर भी हैरान

यूपी डेस्कः
मुरादाबाद जिले के एक निजी अस्पताल में एक 30 साल की मुस्लिम महिला ने पांच दिनो मे चार बच्चों को जन्म दिया, वह भी नार्मल। इस अनोखी घटना की पूरे इलाके मे चर्चा हो रही है। इस घटना से डॉक्टर भी हैरान रह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मां पूरी तरह स्वस्थ है, जबकि चारों नवजात बच्चों को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है। 



डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। महिला संभल जिले के असमोली की रहने वाली है और उसकी शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। पति मोहम्मद आलिम गाँव में ही किराने की दुकान चलाता है। महिला (अमीना) ने मुरादाबाद के टी.एम.यू. अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर इतिहास रच दिया है। उसको दो बेटे और दो बेटियां हुई हैं। अमीना पूरी तरह ठीक हैं, जबकि चारों नवजात बच्चों की स्थिति फिलहाल सही नहीं है। हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम लगातार मां और बच्चों की निगरानी कर रही है। 


अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल साइंस के नज़रिए से यह मामला बेहद जटिल था। एक खास बात यह थी कि चारों बच्चे अलग-अलग थैलों में थे, और सभी की डिलीवरी नॉर्मल तरीके से हुई। इलाज के दौरान, डॉ. शुभ्रा अग्रवाल, डॉ. पूर्ति, डॉ. रोली, डॉ. मोनिका, और अस्पताल के कई अन्य डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों ने लगातार निगरानी और देखभाल की। ​​इतना ही नहीं इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण मामले के सफल प्रबंधन का श्रेय समय पर मिले मेडिकल हस्तक्षेप, लगातार निगरानी और परिवार के सहयोग को दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad