Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, महिला की मौत



पिकअप अनियंत्रित होकर
सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, महिला की मौत

बस्ती, 18 मई।
सोमवार सुबह तेज रफ्तार मुर्गी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में पूजा के लिए फूल तोड़ रही 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कलावती राजभर, पत्नी स्वर्गीय राम बहोर राजभर के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि वह सुबह सड़क किनारे पूजा के लिए फूल तोड़ रही थीं, तभी अचानक तेज गति से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और उसकी चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का एक पैर शरीर से अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालते हुए घायल चालक प्रदीप गुप्ता, निवासी मखौड़ाधाम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में श्रीराम अस्पताल, अयोध्या रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad