Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सड़क पर रेंगकर किया प्रदर्शन



69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सड़क पर रेंगकर किया प्रदर्शन
लखनऊ, उ.प्र.।
राजधानी लखनऊ में 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी लंबित मांगों और सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सड़क पर पेट के बल लेटकर रेंगते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। 



प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से सुप्रीम कोर्ट में तारीख पर तारीख मिल रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कोर्ट में ठीक से पैरवी नहीं की जा रही है। वे मांग कर रहे हैं कि सरकार की तरफ से अदालत में सरकारी वकील पेश हों और भर्ती प्रक्रिया के आरक्षण और अन्य मुद्दों को जल्द सुलझाया जाये। बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 से ही यह मुद्दा लगातार विवादों में रहा है और अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं। लखनऊ की सड़कों पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभ्यर्थी जमीन पर रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं. उनका कहना है कि यह प्रदर्शन प्रतीकात्मक है और सरकार को यह दिखाने की कोशिश है कि उनकी हालत कितनी मुश्किल हो चुकी है और सरकार उन्हे कीड़ा मकोड़ा समझ रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad