Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे युवक ने लगाई फांसी



बस्ती मे युवक ने लगाई फांसी
बस्ती, 20 मई।
थाना क्षेत्र के सुबरहा गांव में 38 वर्षीय एक युवक ने छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटक कर फांसी लगा लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दुबौलिया थाना के सुबरहा गांव निवासी कुलदीप शर्मा 38 वर्ष का शव छत की कुंडी से लटकता हुआ मंगलवार की सुबह परिजनों ने देखा। 


इसकी सूचना परिजनों ने दुबौलिया पुलिस को दिया।‌ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि रात दस बजे घर पर कुलदीप मिक्सर मशीन पर मजदूरी कर घर‌ वापस आये, किसी बात को‌ लेकर पत्नी पुष्पा से कहासुनी हुई इस के बाद घर के बाहर सोने चले गये सुबह देखा तो शव‌ फंदे से लटक रहा था। कुलदीप शर्मा घर के एक मात्र कमाऊं सदस्य थे जो छत लगाने वाली मिक्सर मशीन पर मजदूरी का काम करते थे। कुलदीप शर्मा के चार बच्चे हैं जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं सभी का रो रो कर बुरा हाल है।‌

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad