Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के कैम्प मे दी योजनाओं की जानकारी



मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास
अभियान योजना के कैम्प मे दी योजनाओं की जानकारी

संतकबीर नगर 08।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का कैम्प का आयोजन खलीलाबाद ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष नगर पालिका जगत जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, एवं खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, द्वारा बुके दे कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। 


उपायुक्त उद्योग द्वारा योजना के विषय में विवरण देते हुये अवगत कराया गया कि योजना के प्रथम चरण में रुपये 5.00 लाख तक की परियोजनाओं हेतु 04 वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारन्टी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जो परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जायेगा। योजना की पात्रता में आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 08 उत्तीर्ण तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। 


कौशल प्रशिक्षण से तात्पर्य विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एस०सी०, एस०टी०, ओबीसी प्रशिक्षण योजना, उ०प्र० कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित अथवा आई०टी०आई० उत्तीर्ण, पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण, खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित। योजनान्तर्गत आवेदन पत्र केवल आनलाईन विभागीय पोर्टल https://diupmsme.upsdc.gov.in अथवा https://msme.up.gov.in पर ही प्राप्त किये जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि मिशन निदेशक लखनऊ द्वारा जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है। 


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष नगर पालिका जगत जायसवाल ने कहा कि सी0एम0युवा योजना उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं, युवतियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने जनपद के युवाओं, युवतियों से योजनान्तर्गत अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु अपील किया गया। इसी क्रम में खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, ने कहा कि सी0एम0युवा योजना स्वरोजगार हेतु बहुत अच्छी योजना है, सभी लोगो से अनुरोध है कि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad