Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अंशी गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप



अंशी गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप
बस्ती 08 मई।
जनपद की परसा लालशाही स्थित अंशी गैस एजेंसी भ्रष्टाचार व मनमानी को लेकर एक बार फिर चर्चा मे है। गैस वितरण में अनियमितता, सरकारी आदेशों की अनदेखी और खुलेआम ओवररेटिंग को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। पीड़ित अजय चौधरी ने आरोप लगाया है कि बेटी की शादी जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर के लिए जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से 10 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद एजेंसी संचालक मात्र 5 सिलेंडर देने पर अड़ा रहा।


बड़ा आरोप यह भी है कि कमर्शियल गैस का निर्धारित मूल्य लगभग ₹3200 होने के बावजूद उपभोक्ताओं से ₹3500 तक की अवैध वसूली खुलेआम की जा रही है, जिससे सरकारी दरों की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने स्वयं डीएसओ बस्ती से फोन पर शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उन्हें टालते हुए कार्यालय आने की बात कहकर फोन वार्ता से इनकार कर दिया गया। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


इसी बीच खाद्य पूर्ति निरीक्षक रुधौली प्रवीण कुमार पांडे ने भी मामले की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है, हालांकि उनके अनुसार उच्च अधिकारियों के व्यवहार को लेकर भी असंतोष की स्थिति सामने आई है। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और उपभोक्ताओं को निर्धारित दर व आदेश के अनुसार गैस उपलब्ध नहीं कराई गई, तो संगठन जनपद स्तर पर बड़ा धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और उनका कहना है कि जब प्रशासनिक आदेशों की ही खुलेआम अवहेलना होने लगे, तो आम जनता की सुनवाई आखिर किस स्तर पर होगी। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad