Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजधानी लखनऊ मे दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला इमारत मे आग लगने से 15 की मौत, 9 घायल



राजधानी लखनऊ मे दर्दनाक हादसा,
तीन मंजिला इमारत मे आग लगने से 15 की मौत, 9 घायल

लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव)
राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया क्षेत्र में स्थित लर्निंग स्पेस नाम से संचालित कोचिंग मे भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमे 12 पुरूष और तीन महिलायें हैं। मृतकों की उम्र 20 से 30 के बीच बता जा रही है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। कई अन्य लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।




जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ है उसमे बेसमेन्ट, ग्राउण्ड और फर्स्ट फ्लोर पर पेट शाप और क्लीनिक तथा सेकण्ड फ्लोर पर कोंचग है। हादसे की जानकारी होने पर कई लोगों ने खुद को बाथरूम मे बंद कर लिया, एक बच्चा पहले महले से कूद गया और 5 लोग तारों के सहारे लटककर नीचे उतरे। मंत्री एके शर्मा ने बताया कि बेसमेन्ट मे लगी एसी मे ब्लास्ट होने से आग लगी। चारो ओर धुआं फैल गया। फायर ब्रिगेड की 19 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 



फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पिछली दीवाल तोड़कर शवों को बाहर निकाला। वहीं इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक इतने भावुक हो गये कि उनके लिये बोल पाना मुश्किल था। दूसरी ओर हादसे की जानकारी होने पर अलीगढ़ से वापस लौटे सीएम आदित्यनाथ ट्रामा सेन्टर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मृतकों के परिवारों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार के अहेतुक सहायता की घोषणा की गई है। घटना की जांच के लिये एसआईटी गठित की गई है जो 7 दिनों के भीतर जवाबदेही तय करेगी। हादसे मे जान गंवा चुके सुखमणि (23) के दोस्त यश ने बताया कि घटना के बाद ऑटोमेटिक दरवाजे को खोलने मे वक्त लग गया, वरना इतनी जानें न जातीं। यह थंब इम्प्रेशन से खुलता है। 





Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad