Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे आंधी बारिश, पेड़, पोल, होर्डिंग धराशायी, जनहानि नहीं



बस्ती मे आंधी बारिश, पेड़, पोल, होर्डिंग धराशायी, जनहानि नहीं
बस्ती, 22 जून। सोमवार दोपहर बस्ती में आई तेज आंधी और बारिश के बीच कम्पनी बाग मे लगा यूनीपोल धराशायी हो गया। गांधीनगर मुख्य मार्ग पर एक विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर दो कारों के ऊपर जा गिरा। इस घटना में एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। कार के अंदा कोई मौजूद नही था इसलिये जनहानि नही हुई।





पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटकर बिखर गये और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा शहर के कई हिस्सों से पोल, पेड़ और होर्डिंग के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।




अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी मशीन से पेड़ को हटागया गया। बिजली विभाग की टीम भी आपूर्ति बहाल करने मे जुटी रही। अचानक हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से फरैरी तौर पर राहत मिली। वहीं कम्पनी बाग का यूनीपोल गिरने को लेकर जनता की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोग निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कहा जा रहा है हलकी आंधी भी नही झेल पाया यूनीपोल। इसी तरह और भी यूनीपोल लगे होंगे तो ये आपदा को कैसे झेल पायेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad