Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कबड्डी की नेशनल चैंपियन अनुष्का की लाश नाले मे मिली, 3600 रूपये के लिये मर्डर



कबड्डी की नेशनल चैंपियन अनुष्का
की लाश नाले मे मिली, 3600 रूपये के लिये मर्डर

यूपी डेस्कः
करीब डेढ़ महीने से लापता 17 साल की राष्‍ट्रीय स्‍तर की कबड्डी प्लेयर अनुष्‍का पाल का शव सोमवार को एक नाले में मिला। घटना मेरठ की है। अनुष्‍का देश भर में होने वालीं प्रतियोगिताओं में हिस्‍सा लेती थीं। पुलिस ने अनुष्‍का की हत्‍या के आरोप में फास्‍टफूड की दुकान चलाने वाले श्‍याम धानक को अरेस्‍ट कर लिया है।


कंकरखेड़ा क्षेत्र के शोभापुर में अनुष्‍का अपने छोटे भाई अनमोल के साथ किराये के कमरे में रह रही थी। उसके कमरे के पास ही श्‍याम धानक की फास्‍टफूड की दुकान थी। वहां वह अक्‍सर खाना खाने जाती थी। इस दौरान श्‍याम धानक पर अनुष्‍का का करीब 3600 रुपये उधार हो गया। श्‍याम धानक लगातार अनुष्‍का पाल से अपने पैसे मांग रहा था। इस पर खिलाड़ी ने कुछ दिनों के भीतर पैसे चुकाने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद हो गया। बीते 15 अप्रैल की रात 11 बजे बहस के दौरान श्‍याम ने ईंट उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। 


खून बहने की वजह से अनुष्‍का की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद श्‍याम ने शव को शोभापुर पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। इसके बाद श्‍याम चंडीगढ़ भाग गया। पिता नेमपाल ने पुलिस को बताया कि आखिरी बार अनुष्‍का गाजियाबाद में कबड्डी खेलने गयई थी। वहां उसने 60 हजार रुपये पुरस्‍कार में जीते थे। अनुष्‍का ने उन्‍हें बताया कि ये पैसे उसने एक सहेली को दे दी थी क्‍योंकि उसकी मां की तबीयत खराब थी। अनुष्‍का जब भी मेडल जीतकर घर लौटती थी तो पूरा गांव झूम उठता था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad