Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तेरे पति को मार दिया है, डेड बॉडी उठाकर ले जाओ, हत्यारे ने खुद फोन पर दी जानकारी



तेरे पति को मार दिया है, डेड बॉडी
उठाकर ले जाओ, हत्यारे ने खुद फोन पर दी जानकारी

यूपी डेस्कः तेरे पति को मार दिया है, डेडबॉडी उठा ले जाओ। वारदात को अंजाम देने वाले ने खुद ही फोन करके ये बात कही। मेरठ में 23 साल के प्रॉपर्टी डीलर तुषार त्यागी की स्कॉर्पियो के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार रात हमलावरों ने उन्हें दो गोलियां मारीं और पत्नी को फोन करके इसकी जानकारी भी दी। 



वारदात उस वक्त हुई, जब वह किसी को खाना देने घर से निकले थे। थोड़ी देर बाद उन्होंने पत्नी को फोन आया। घटना से पहले तुषार ने फोन पर कहा- बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी ने मुझे किडनैप कर लिया है। ये लोग मुझे मार डालेंगे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी और प्रॉपर्टी डीलर को खोजने में जुट गए। देर रात स्कॉर्पियो के अंदर ड्राइवर सीट पर प्रॉपर्टी डीलर का शव खून से लथपथ मिला। उनका सिर कार की स्टीयरिंग पर था। एक गोली माथे में और दूसरी गोली गले में लगी थी। 


घरवाले प्रॉपर्टी डीलर को एनसीआर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर तुषार त्यागी का 2 दिन बाद यानी 4 जून को 24 वां जन्मदिन था। तुषार त्यागी हापुड़ के रहने वाले थे। दो साल पहले उनकी शादी शिखा त्यागी से हुई थी। शादी से उनके दो बच्चे हैं। घटना थाना खरखौदा क्षेत्र की है। हापुड़ के दोयमी गांव निवासी तुषार त्यागी किसान थे। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। 


बहन मोना ने बताया कि सोमवार शाम करीब 8 बजे मेरे भाई को किसी का फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मुझे भूख लगी है, घर से खाना बनवाकर ले आओ। मेरा भाई घर से खाना लेकर स्कॉर्पियो से निकल गया। रात करीब 9 बजे भाई ने भाभी शिखा को कॉल किया। कहा- बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी और उसके साथी मुझे किडनैप कर जंगल की ओर ले जा रहे हैं। ये लोग मुझे मार डालेंगे। इसके बाद मेरे भाई का फोन बंद हो गया। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad