Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवती पर अश्लील कमेन्ट करने वालों को सोनहा पुलिस ने दबोचा



युवती पर अश्लील कमेन्ट करने वालों को सोनहा पुलिस ने दबोचा
बस्ती, 02 जून।
सोनहा थाना क्षेत्र मे अपने घर जा रही युवती पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संदेश सा है महिलाओं पर अश्लील कमेन्ट पास करने वालों को बस्ती पुलिस किसी भी हाल मे बख्शने वाली नही है। सोशल मीडिया पर शिकायत वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। पुलिस हिरासत में दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस के अनुसार शिकायत सही पाये जाने पर युवकों की गिरफ्तारी की गई। आरोपियों की पहचान उजेर अहमद (20 वर्ष) और तबरेज (21 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम मिश्रोलिया, थाना सोनहा, जनपद बस्ती के निवासी हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी महेश सिंह, उपनिरीक्षक इंद्रजीत तिवारी, हेड कांस्टेबल राम ललित यादव और कांस्टेबल मनोज यादव शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad