Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेपिस्ट आसाराम के आश्रम पर चल रहा है बुलडोजर, अवैध कब्जे मे है 4500 वर्ग मी. जमीन



रेपिस्ट आसाराम के आश्रम पर चल रहा है
बुलडोजर, अवैध कब्जे मे है 4500 वर्ग मी. जमीन

नेशनल डेस्कः
अहमदाबाद में आसाराम के आश्रम के पास बुलडोज़र एक्शन चल रहा है। 45 सौ वर्ग मीटर से ज़्यादा की ज़मीन खाली करवाई जा रही है। इस ज़मीन की कीमत 500 करोड रुपये से ज़्यादा है। आसाराम के मोटेरा आश्रम ट्रस्ट की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिसके ख़ारिज होने के बाद अहमदाबाद विकास प्राधिकरण ने ये एक्शन लिया है। 


मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है। इस दौरान आश्रम में रहने वाले लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। लोगों को आश्रम छोड़कर जाना पड़ा है, जिसकी वजह से गुस्सा बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस हालात को कंट्रोल में कर रही है। अहमदाबाद (गुजरात) के मोटेरा स्थित आसाराम आश्रम के पास भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। 


सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए 4500 वर्ग मीटर से अधिक की सरकारी जमीन जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये से अधिक है को खाली कराया जा रहा है। मौके पर भारी विरोध के बावजूद प्रशासन जमीन का कब्जा वापस ले रहा है। साबरमती नदी के किनारे स्थित यह आश्रम पिछले 45 वर्षों से अस्तित्व में है. जिला कलेक्टर ने पहले ही आदेश दिया था कि आश्रम ने आवंटन की शर्तों का उल्लंघन किया है, जिसके बाद से यह कानूनी विवाद चल रहा था।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad