Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शराब की होम डिलिवरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

शराब की होम डिलिवरी
करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
देशी और अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी नोएडा में होती है। इसका पर्दाफाश शनिवार को हुआ। आबकारी विभाग ने इस संबंध में एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हजारों रुपए की शराब भी बरामद हुई है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 व क्षेत्र-4 की संयुक्त टीम ने थाना सेक्टर 113 पुलिस के सहयोग से रात्रि मे सेक्टर-73 सर्फाबाद, नोएडा में फोन पर ऑर्डर लेकर अवैध शराब की होम डिलीवरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। 


डिलीवरी करते अभियुक्त हाथरस निवासी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर किराए के फ्लैट से जेम्सन, ब्लैक एंड व्हाइट, एब्सलूट वोडका, बॉम्बे सैफायर, जॉनी वॉकर डबल ब्लैक, रोकू जिन व बेलीज ब्रांड की कुल 27 बोतल इम्पोर्टेड विदेशी मदिरा, स्कूटी व 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए। आबकारी अधिकारी ने बताया कि बोतलों पर उत्तर प्रदेश राज्य का क्यू0आर0 कोड नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में शराब हरियाणा से लाए जाने के संकेत मिले हैं। जांच जारी है और फरार संचालक की तलाश की जा रही है। इस संबंध में थाना सेक्टर-113 पर एफआईआर पंजीकृत की गई है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad