Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अंतिम संस्कार मे गये दो युवक डूबे, एक की लाश मिली, दूसरे की तलाश जारी



अंतिम संस्कार मे गये दो युवक डूबे,
एक की लाश मिली, दूसरे की तलाश जारी

दुबौलिया, बस्ती।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरयू नदी के चांदपुर घाट पर दो युवक स्नान करते समय लापता हो गये। दुबौलिया पुलिस एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक की लाश बरामद की जा चुकी है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सोमवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया गांव निवासी सूरज चौधरी, 60 वर्ष के दाह-संस्कार में गांव के लोगों के साथ मनोज कन्नौजिया 25 वर्ष एवं विरेन्द्र चौधरी 20 वर्ष आये थे। 


दाह-संस्कार के बाद गांव के लोगों के साथ दोनो‌ युवक नदी में स्नान कर रहे थे। अचानक नहाते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले गये।‌ देखते ही देखते दोनों युवक नदी के बहाव में लापता हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाव द्वारा नदी में लापता युवक की तलाश में जुटी है।‌ उभाई गांव के गोतोखोरो ने मनोज कन्नौजिया की लाश नदी से बरामद कर लिया। समाचार लिखने तक दूसरे युवक की तलाश जारी रही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad