Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यू ट्यूब टीचरों को दो कौड़ी का बताने वाली टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप ट्रोल हो रही सोशल मीडिया पर



यू ट्यूब टीचरों को दो कौड़ी का बताने वाली टीवी
एंकर अंजना ओम कश्यप ट्रोल हो रही सोशल मीडिया पर

नेशनल डेस्कः
टीवी एंकर और आज तक की वरिष्ठ पत्रकार अंजना ओम कश्यप द्वारा यू ट्यूब शिक्षकों पर की गई टिप्पणी अब उन्ही पर भारी पड़ रही है। अंजना सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं और यू ट्यूब पर बच्चों को पढ़ाने वाले देश के जाने माने टीचर उनको उन्ही की भाषा मे जवाब दे रहे हैं। दरअसल उन्होंने किसी का नाम लिए बिना इन शिक्षकों को “दो कौड़ी का“ कह डाला।



आरोप लगाया कि ये लोग ब्लैकबोर्ड उठाकर सिर्फ व्यूज बटोरने, अजीबोगरीब थंबनेल लगाने और तमाशा करने वाले व्यवसायी हैं, जिन्हें खुद कुछ नहीं आता। इंटरनेट पर इस समय यह ऐसा विवाद गरमाया हुआ है जिसने “टीवी मीडिया के रसूख“ और “यूट्यूब के दिग्गज टीचरों’’ को आमने-सामने खड़ा कर दिया है। यह महायुद्ध कब तक चलेगा कुछ कहा नही जा सकता। पहली बार अंजना ओम कश्यप को इन्टेलेक्चुअल सोसायटी ने निशाने पर लिया है। 


यू ट्यूब के दिग्गज टीचर खान सर और अभिनय शर्मा अंजना को चौतरफा घेरने मे जुटे हैं। खान सर और मशहूर गणित शिक्षक अभिनय शर्मा के बीच छिड़ी यह बहस अब केवल व्यक्तिगत बयानों तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह “गोदी मीडिया बनाम डिजिटल एजुकेशन रेवोल्यूशन“ की एक बड़ी वैचारिक जंग का रूप ले चुकी है। कश्यप का आरोप है कि यूट्यूब शिक्षक केवल लोकप्रिय होने और पैसे कमाने के लिए सनसनीखेज “एक्सप्लेनर“ वीडियो बनाते हैं। 


उन्होंने कहा कि कम जानकारी होने के बावजूद ये यूट्यूबर्स खुद को सर्वज्ञानी समझने लगते हैं और छात्रों को प्रभावित करके देश के लिए गंभीर समस्या बन रहे हैं। फिलहाल स्टूडियो मे चीखने चिल्लाने और सनसनी फैलाने वाली अंजना ओम कश्यप को यू ट्यूबरों ने स्टूडियो के बाहर घेरा तो उनकी घिग्घी बंध गई।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad