Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शराब के नशे मे टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने भेजा जेल



शराब के नशे मे टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने भेजा जेल
बस्ती, 04 जून।
हरैया थाने की पुलिस ने टॉवर पर चढ़ने वाले व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार ग्राम खमरिया सुजात गांव में जन्मेजय सिंह उर्फ जय सिंह नाम का एक युवक शराब के नशे में गांव के सिवान मे लगे जिओ टावर पर चढ़ गया था। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इनका अपने बड़े भाई दिवाकर सिंह से जमीन और पैसे के लेनदेन का विवाद था। गांव के कुछ लोगों के बरगलाने पर वह शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया और अपने भाई से पैसे की मांग कर रहा था। स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामवासियों तथा परिजनों के सहयोग से किसी तरह से उसे नीचे उतारने में सफलता मिला।


इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले जाकर उसका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। जियो कम्पनी की ओर से टावर की सुरक्षा में तैनाम कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती गई। मामले में जन्मेजय सिंह उर्फ जय सिंह (28 वर्ष) तथा जिओ टावर कंपनी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही जय सिंह उर्फ विजय सिंह को जेल भेज दिया गया। स्थानीय पुलिस युवक को हरगलाने वालों पर कार्यवाही कर सकती है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad