Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेपर देने निकला निकला किशोर, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश



पेपर देने निकला निकला किशोर, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)।
नगर पंचायत रुधौली के गांधीनगर वार्ड निवासी 17 वर्षीय आदर्श सोनी पुत्र अनिल सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो ई। घटना के बाद पूरे कस्बे सन्नाटा पसर गया है। आदर्श तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अयोध्या स्थित एक निजी पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। इन दिनों उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। 01 जून को भी पेपर था, लेकिन वह परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा। जब परिजनों ने उससे मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। आदर्श के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में रिश्तेदारों व परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः 2 जून को अयोध्या थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।


इसी बीच जानकारी सामने आई कि 2 जून की शाम लगभग 4 बजे पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के 200 नंबर रेलवे फाटक के पास एक घायल युवक मिला था। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान 4 जून की देर शाम उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की तस्वीर साझा कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा था। 


इसी दौरान बस्ती के स्वर्ण व्यवसायियों के एक समूह में युवक की तस्वीर पहुंची, जहां कुछ लोगों ने उसकी पहचान रुधौली स्थित अवंतिका ज्वेलर्स के संचालक के भाई अनिल सोनी के पुत्र आदर्श सोनी के रूप में की। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उस समय मोर्चरी हाउस बंद हो चुका था। शुक्रवार सुबह मोर्चरी खुलने पर परिजनों ने शव की पहचान आदर्श सोनी के रूप में की। स्थानीय लोगों के अनुसार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad