Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बनकटी मे हुआ भव्य छठ घाट का शिलान्यास, बारातघर, जिम की मिलेगी सौगात



बनकटी मे हुआ भव्य छठ
घाट का शिलान्यास, बारातघर, जिम की मिलेगी सौगात

बनकटी, बस्ती।
गुरुवार को नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या-6 मोहन नगर बरण्डा में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए भव्य छठ घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन एवं शिलान्यास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान श्रीमती सावित्री देवी पत्नी रामजीत चौहान तथा क्षेत्र की महिलाओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि छठ पर्व पूर्वांचल की आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक है। क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित छठ घाट का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 


उन्होंने कहा कि मोहन नगर बरण्डा के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे नगर पंचायत द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केवल छठ घाट का निर्माण ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए आधुनिक ओपन जिम, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से स्वास्थ्यवर्धक उपकरणों से युक्त ओपन जिम तथा सामाजिक आयोजनों की सुविधा के लिए बारात घर के निर्माण की भी व्यवस्था की गई है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।


इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि बच्चों के लिए खेल एवं व्यायाम की सुविधाएं उपलब्ध होने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होगा, वहीं वरिष्ठ नागरिक नियमित व्यायाम कर अपने स्वास्थ्य को सुदृढ़ बना सकेंगे। बारात घर के निर्माण से स्थानीय लोगों को विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा, जिससे अनावश्यक खर्च और परेशानियों में भी कमी आएगी। इस अवसर पर मनोनीत सभासद विवेकानंद शुक्ल, सभासद सुबास शर्मा, हफीज भाई, बंटी पांडेय, पूर्व प्रधान परमात्मा यादव, कौशल पाल, अश्वनी त्रिपाठी, ब्रह्मानंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad