Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Kaushambi: दो मासूम भाइयों की गड्ढे मे डूबने से मौत



Kaushambi: दो मासूम भाइयों की गड्ढे मे डूबने से मौत
यूपी डेस्कः
कौशांबी जिले में गड्ढे में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। ये गड्ढे बालू भंडारण के लिए बनाए गए डंप से पानी की निकासी के लिए खोदे गए थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में हुई, जहां बालू ठेकेदारों की ओर से बालू भंडारण के लिए बनाए गए डंप से पानी निकालने के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। 


पुलिस के मुताबिक, बुधवार को हुई बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था, जिसमें बृहस्पतिवार को दीपांशु (9) और आदित्य (7) की डूबने से मौत हो गई। दोनो मासूम वहां खेलने व नहाने पहुंचे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीन ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकलवाया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad