Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कैंडल मार्च निकालकर दी भरत तिवारी को श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकालकर दी भरत तिवारी को श्रद्धांजलि
रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)। बिहार में चर्चित भारत भूषण तिवारी की मौत को लेकर शनिवार की शाम नगर पंचायत रुधौली में शिव मंदिर से मुख्य चौराहे तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। 


कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भारत भूषण तिवारी ने बिहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था, लेकिन इसके बाद उन्हें कथित पुलिस मुठभेड़ में गोली मार दी गई। लोगों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए बिहार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि किसी पुलिस अधिकारी की भूमिका दोषपूर्ण पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मार्च में शामिल लोगों ने “भारत भूषण के सम्मान में, सर्व समाज मैदान में“ सहित विभिन्न नारे लगाए। 


उनका कहना था कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए दोषियों की पहचान कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। कैंडल मार्च का नेतृत्व आदित्य पांडे ’संघर्षी’ ने किया, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद विजय तिवारी की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख रमन पांडे, विपिन तिवारी, रोहित रावत, शशिकांत त्रिपाठी, विनोद द्विवेदी,अनिल शुक्ला,वीरेंद्र चौधरी, संदीप राव,नरेंद्र दुबे,आदर्श त्रिपाठी, नंदकिशोर, विकास सिंह,अजय सुनील अमर,सहित नगर पंचायत रुधौली एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad