Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज थाना क्षेत्र मे जमीनी विवाद मे गई अधेड़ की जांन



लालगंज थाना क्षेत्र मे जमीनी विवाद मे गई अधेड़ की जांन
बस्ती, 23 जून।
कानून और सिस्टम से लोगों का भरोसा टूट रहा है। आये दिन लोग हथियार उठाकर खुद फैसला कर रहे हैं। ज्यादातर मामले रेवन्यू से जुड़े होते हैं। राजस्वकर्मियों की लापरवाही, रिश्वतखोरी और न्यायिक प्रक्रिया के लम्बी अवधि तक लम्बित रहने के चलते घटनायें हो रही हैं। नया मामला लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव की है।


यहां जमीन के बैनामे को लेकर 22 जून को रात 9 बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगा है। वारदात के बाद गांव मे तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी है। बताया गया है कि मृतक के परिवार से संबंधित रीता नामक महिला के पति अनिल की जमीन को गांव के सुधाकर और शौरभ ने कथित तौर पर सस्ते दामों में बेचवा दिया था। रीता ने इस बात का विरोध किया था और हाल ही में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।


जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन संबंधी एक मामले में बैनामे की गवाही को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान लक्ष्मिन  (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके पांच पुत्रियां हैं, जिनमें से दो का विवाह हो चुका है। मृतक की पुत्री शांति ने बताया कि रीता उनके घर पर रहती थी, जिससे नाराज होकर सुधाकर पाल और शौरभ पाल ने उनके पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad